Bokaro News : बीपीएस में मनी चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य तिलक की जयंती

Bokaro News : छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित स्लोगन, रूप सज्जा व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया.

बोकारो, बोकारो पब्लिक स्कूल तीन में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानियों चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य तिलक की जयंती मनायी गयी. शुरुआत प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर किया. स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं ने दोनों के जीवन पर आधारित स्लोगन, रूप सज्जा व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया. छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित भाषण, कविताएं व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. रूप सज्जा में छात्रों ने लोकमान्य तिलक के रूप को धारण किया, जिसमें आर्य, सुशील महता, नवीन कुमार, लव कुमार, नंदकिशोर व रेहान रजा शामिल थे. वहीं स्लोगन में अंकित कुमार, वेद प्रकाश, सुरवी व कनक कुमारी ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया : प्राचार्या

प्राचार्या ने दोनाें के आदर्शों व सिद्धांतों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया. बताया कि चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी. देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मौके पर अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, अमरजीत कौर, रूपा दासगुप्ता, स्वेता, शैली सिन्हा, मीनू कुमारी, भानू प्रकाश, आकाश कुमार मंडल, शुभम कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >