Bokaro News : जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित हो निष्पादन : डीडीसी

Bokaro News : जनता दरबार में 50 से ज्यादा समस्याओं व शिकायतों पर हुई सुनवाई, दिये गये कई दिशा-निर्देश.

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया. डीडीसी ने जनहित से जुड़े मामलों को सुनते हुए आवश्यक निर्देश जारी किया. संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आदेश दिया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 50 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्या व शिकायत पर सुनवाई हुई. साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, डीपीएलआर, राजस्व, चास अंचल, जिला ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें

कई लोगों ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है. डीडीसी ने निर्देश दिया कि अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. कहा कि यदि कोई व्यक्ति दूसरों की भूमि पर जबरन कब्जा करता है या विवाद उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. डीडीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवादों के मामलों में तत्परता से जांच करें और दोषियों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें.

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त से मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठन, पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. पदस्थापन को लेकर बधाई दी. मौके पर डीपीएलआर मेनका, जन शिकायत के प्रभारी पदाधिकारी श्री पीयूष, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >