Bokaro News : बोकारो के विस्थापित छात्र-छात्राओं को बीएसएल देगा स्कॉलरशिप

Bokaro News : बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना 2025-27 : दो वर्ष के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 500 रुपये, विस्थापित परिवार के 25 विद्यार्थियों को योग्यता का मूल्यांकन कर दिया जायेगा योजना का लाभ.

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के निर्माण के कारण विस्थापित हुए लोगों के बच्चों को बेहतर पठन पाठन के लिए बीएसएल प्रबंधन ने बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है. सत्र 2025-27 के लिए शुरू की गयी इस योजना का लाभ विस्थापित परिवार के 25 छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा. आवेदन जमा होने के बाद विद्यार्थियों के योग्यता का मूल्यांकन कर उन्हें लाभ दिया जायेगा.

बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जायेगी स्कॉलरशिप की राशि

विस्थापित परिवार के वैसे वैध या सौतेले पुत्र-पुत्री जो, 2025 में मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में दाखिला प्राप्त किए हो. उन्हें बीएसएल प्रबंधन की ओर से प्रतिमाह स्कॉलरशिप के तौर पर 500 रुपये का भुगतान दो साल तक किया जायेगा. जो बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा जायेगा. 2025-27 से पहल किसी और सत्र के छात्रों को यह लाभ नहीं मिलेगा.

यह दस्तावेज जरूरी

स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए दस्तावेज के तौर पर अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड की प्रतिलिपि, डीपीएलआर द्वारा निर्गत विस्थापित प्रमाण पत्र तथा मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. स्कॉलरशिप धारक के प्रदर्शन व आचरण का वार्षिक विवरण रिपोर्ट, जो विद्यालय या महाविद्यालय द्वारा जारी की गयी हो, उसे भी विहित प्रपत्र के साथ आवेदन में जमा करना आवश्यक किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >