Bokaro News: बीएसएल : चार महाप्रबंधकों समेत कई अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी

Bokaro News: बीएसएल के मानव संसाधन विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश किया गया जारी.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में चार महाप्रबंधकों (जीएम) समेत कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां दी गयी है. मानव संसाधन विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है. इसके तहत बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी को जीएम (प्रोजेक्ट्स-मिल्स एरिया), अपूर्वा विश्वास को जीएम (प्रोजेक्ट्स-यूटिलिटीज एरिया), मनाश सरकार को जीएम (प्रोजेक्ट्स-ब्लास्ट फर्नेस एरिया) व अंशुमाली को जीएम (प्रोजेक्ट्स-सिंटर प्लांट एरिया) का दायित्व दिया गया है. इसके अलावा कई एजीएम, सीनियर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारियों को भी विभिन्न परियोजना व तकनीकी प्रकोष्ठों में पदस्थापित किया गया है. विजय कुमार को एजीएम (एसएमएस-न्यू) व प्रशांत प्रभाकर कलबेंडे को एजीएम (टेक्निकल सेल–प्लांट डिजाइन) बनाया गया है. अन्य अधिकारियों को आरएमपी, आई एंड ए, एसएमएस-न्यू, एसएमएस-II व सीसीएस, वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन और कॉन्ट्रैक्ट सेल में नयी जिम्मेदारियां दी गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >