Bokaro News : 300 स्थानीय व विस्थापित युवाओं को निःशुल्क कोचिंग दे रहा बीएसएल

Bokaro News : बैंक, एसएससी, रेलवे सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं व प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्ति के लिए करायी जा रही है तैयारी.

बोकारो, बोकारो स्टील प्रबंधन बोकारो के आसपास के क्षेत्रों के 300 युवाओं को बैंक, एसएससी, रेलवे सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं व प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्ति के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा है. अब तक इस कार्यक्रम के तहत तीन बैचों का संचालन शुरू हो चुका है. इनमें परिधीय क्षेत्रों के कुल 100 विद्यार्थी शामिल हैं. इनमें 24 महिला अभ्यर्थियों की सहभागिता इस पहल को और भी सशक्त बना रही है.

स्थानीय व विस्थापित समुदायों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण

बीएसएल अपने परिधीय क्षेत्रों के स्थानीय व विस्थापित समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महेंद्रा एजुकेशन प्रा लि के साथ किये गये समझौते के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है. आने वाले समय में और भी नये बैच शुरू किये जाने हैं. यह कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क है. छह: माह में पाठ्यक्रम पूरा होगा.

सप्ताह में छह दिन ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित

सप्ताह में छह दिन ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कक्षा चल रही हैं. निःशुल्क अध्ययन सामग्री, वाई-फाई सुविधा से युक्त आधुनिक अध्ययन कक्ष, नियमित मॉक टेस्ट व मेंटॉरशिप सपोर्ट जैसी आवश्यक शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध हैं. बीएसएल का यह प्रयास विस्थापित युवाओं के लिए लाभकारी है, जो उन्हें जीवन में स्थिरता, आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास की दिशा में अग्रसर करने में सहायक है.

आसपास के समुदायों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकतागुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से बीएसएल के परिधीय क्षेत्रों के युवा प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे. यह पहल उन युवाओं के लिए आशा की नयी किरण है, जो अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए प्रयासरत हैं. बोकारो इस्पात संयंत्र सदैव अपने आसपास के समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है.

निःशुल्क कोचिंग के लिये सीएसआर विभाग से संपर्क कर सकते हैं इच्छुक विद्यार्थी

बीएसएल की यह पहल उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है. नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी व अन्य विवरण के लिये इच्छुक विद्यार्थी बीएसएल के सीएसआर विभाग या महेंद्रा एजुकेशन प्रा लि की स्थानीय शाखा से संपर्क कर सकते हैं. बीएसएल की इस पहल का स्वागत परिधीय क्षेत्रों के स्थानीय व विस्थापित युवाओं ने की है. युवा बैंक, एसएससी, रेलवे सरकारी व प्राइवेट नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >