Bokaro News: ब्रम्हर्षि समाज सनातन धर्म के उद्गम काल से समाज को सशक्त करने का कार्य कर रहा है : कालीचरण सिंह

Bokaro News: स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज चास शाखा बोकारो की ओर से रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह एस एस कॉलेज चास के प्रांगण में संपन्न हुआ. अध्यक्षता अरुण कुमार शर्मा एवं संचालन कौशल किशोर ने किया. शुभारंभ स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं पूजन के साथ हुआ.

मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज सनातन धर्म के उद्गम काल से लगातार समाज को सशक्त करने का कार्य कर रहा है. आदिम युग में भी अनेक महानुभाव ब्राह्मण परिवार में जन्म लेकर लोक कल्याण का कार्य किए. भगवान परशुराम,आचार्य द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, आचार्य चाणक्य, स्वामी सहजानंद सरस्वती सहित अनेक लोगों ने समय-समय पर अपने कार्यों के कारण सनातन को सशक्त करने का कार्य किया. आज भी ब्रह्मर्षि परिवार को सशक्त एवं समाज के कुरीतियों को दूर करने का लगातार प्रयास कर रहा है. कहा समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, शिक्षा, मृत्युभोज, बालविवाह, विधवा सम्मान को लेकर अनेक कार्य किए जाने की आवश्यकता है. ब्रह्मर्षि परिवार के वरिष्ठ सदस्य सह विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज ब्राह्मण भूमिहार वंश ही है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समाज के नव निहाल आज हर क्षेत्र में सफलता के झंडा गाढ़ रहे हैं. कार्यक्रम को डॉ टी.पी सिंह , मृत्युंजय शर्मा, बांके बिहारी सिंह, भागीरथ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में निगम क्षेत्र के सभी 16 जोन प्रभारी आमंत्रण पत्र पहुंचने का कार्य करने के लिए सांसद एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन चास नगर निगम के पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार ने किया. मौके पर डॉ पी.एन.पांडेय ,मृत्युंजय शर्मा , लालमोहन शर्मा, हरेराम मिश्रा, जवाहर माहथा, वीरभद्र प्रसाद सिंह, कमलेश राय, राकेश कुमार मधु, कौशल किशोर, अभय कुमार मुन्ना, काशी राय, सुबोध कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, सुनील सिंह, कृष्णा पांडेय, बालकृष्ण मुरारी, नवीन सिंह, सुजीत सिंह, रामप्रवेश सिंह, चितरंजन शर्मा, राजीव शर्मा, संदीप कुमार टुन्ना आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >