बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ग्रुप बी का पहला मैच खेला गया. सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये मैच में बोकारो की टीम ने कप्तान साहिल राज के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से हजारीबाग की टीम को सात विकेट से पराजित कर पहली जीत दर्ज की. हजारीबाग की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 98 रन बनाये. आनंद कुमार ने 27, संजय कुमार पंडित ने 14, अजय कुमार ने 12 व सचिन कुमार यादव ने 11 रन बनाए. बोकारो की ओर से साहिल राज ने 28 रन देकर चार व विशाल कुमार ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए. अंशु कुमार सिंह को दो व ओजसवर्धन को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 99 रन 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से तन्मय कुमार ने 33, साहिल राज ने नाबाद 31 व राजेश कुमार ने 10 रन बनाए. हजारीबाग की ओर से सचिन कुमार यादव ने 36 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि संदीप कुमार को एक सफलता मिली. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बोकारो के साहिल राज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ काजल दास व मैच लाइजनिंग ऑफिसर अभिजीत घोष ने संयुक्त रूप से सौंपा. मौके पर मैच अंपायर धनबाद के ओपी राय, मनोरंजन कांजीलाल, स्कोरर बोकारो के दीपक कुमार, बीडीसीए के संयुक्त सचिव अनिल कुमार, रूपेश कुमार, अजय पाठक, अजय कुमार, संजय पहाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Bokaro News: हजारीबाग को हराकर बोकारो ने पहली जीत की दर्ज

Bokaro News: हजारीबाग को हराकर बोकारो ने पहली जीत की दर्ज
Copied link
Bokaro News: जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, बोकारो के साहिल राज बने प्लेयर ऑफ द मैच.