Bokaro news : बोकाराे में बाजारों की बढ़ी रौनक, सजी दुकानें

Bokaro news : धनतेरस 10 व दीपावली 20 अक्तूबर काे, दुकानों पर उमड़ रही लोगों की भीड़, वॉशेबल फूलों की मालाएं, बंदनवार व दरवाजे की लटकन बने आकर्षण के केंद्र.

बोकारो, धनतेरस 18 व दीपावली 20 अक्तूबर को मनायी जायेगी. दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बोकारो शहर का बाजार रंग-बिरंगी रोशनी व खुशबूओं से महक उठा है. बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. नैनीताल कैंडल, लाइट कैंडल, पानी वाली कैंडल अनोखी पेशकश हैं. बाजार में फल वाली कैंडल, जानवरों के आकार की एनिमल कैंडल, बियर, आइसक्रीम, शीशा, हार्ट व डेकोरेशन कैंडल भी लोगों को खूब लुभा रही हैं.

रंगों, आकारों और डिजाइनों की विविधता से रोशन हुआ बाजार

रंगों, आकारों और डिजाइनों की विविधता से पूरा बाजार रोशन दिखाई दे रहा है. इस बार सजावट की वस्तुओं में भी नये ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. वॉशेबल आर्टिफिशल फूलों की मालाएं, जो धोकर बार-बार इस्तेमाल की जा सकती हैं. इसके साथ ही बंधनवार व दरवाजे की लटकनें उपलब्ध हैं. त्योहार को लेकर बाजारों की रौनक देखते हीं बन रही है. ग्राहक दीये, मिठाई, बर्तन, कपड़े, कंदील के साथ हीं तोरण की खरीददारी कर रहे हैं. कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन पर बिक्री अच्छी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >