Bokaro News : झामुमो के केंद्रीय सदस्य फिर बने बीके चौधरी, स्वागत

Bokaro News : सेक्टर नौ यूनियन कार्यालय में इस्पातकर्मी, ठेकाकर्मी व नगर वासियों ने सम्मान समारोह कर बीके चौधरी को स्वागत किया.

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो नेता और जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी को पुन: पार्टी का केंद्रीय सदस्य बनाया है. मंगलवार को सेक्टर नौ यूनियन कार्यालय में इस्पातकर्मी, ठेकाकर्मी व नगर वासियों ने सम्मान समारोह कर बीके चौधरी को स्वागत किया. श्री चौधरी ने कहा कि एक वफादार कार्यकर्ता की तरह पार्टी के सिद्धांत पर चलते हुए काम करते रहूंगा. यूनियन के संयुक्त महामंत्री एनके सिंह ने कहा कि श्री चौधरी हमेशा मजदूरों के हक अधिकार और सम्मान के लिए संघर्षरत हैं. स्वागत करने वालों में चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया, भारतीय शर्मा, बम पांडे, चास प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल सिंह, मस्तान अंसारी, पिंटू पासवान, फिरोज अंसारी, मून्नू, शंकर कुमार, एसके सिंह, आरबी चौधरी,आई अहमद, रोशन कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >