Bokaro News : नहीं रहे भाजपा नेता इंद्र कुमार झा, पहुंचे बाबूलाल मरांडी

Bokaro News : नेता प्रतिपक्ष ने बीजीएच पहुंच पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी, पूर्व मुखिया मंतोष सोरेन के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना.

बोकारो, भाजपा बोकारो जिला के वरीय नेता इंद्र कुमार झा का निधन गुरुवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के दौरान हो गया. वह करीब 48 वर्ष के थे. भाजपा के दो वरीय नेताओं के असामयिक निधन की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बोकारो पहुंचे. सेक्टर दो स्थित स्व झा के आवास पर परिवार का ढांढस बंधाया. इसके बाद बीजीएच पहुंच कर इंद्र कुमार झा व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता सह मानगो पंचायत के पूर्व मुखिया मंतोष सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. श्री मरांडी ने मंतोष सोरेन के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया. बताते चलें कि मंतोष सोरेन का निधन बुधवार को इलाज के क्रम में एक निजी अस्पताल में हो गया था. मौके पर मंतोष सोरेन के भाई आनंद सोरेन, इंद्र कुमार झा के भाई अविनाश झा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, लक्ष्मण नायक, संजय त्यागी, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, जयनारायण मरांडी, मनोज मुर्मू, अशोक पप्पू, ज्योति लाल सोरेन, चंद्रशेखर सिंह, रीतवरण सोरेन, रघुनाथ टुडू व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >