BOKARO NEWS: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

BOKARO NEWS: अमलाबाद ओपी क्षेत्र के झरिया-चंदनकियारी मुख्य सड़क पर हुई घटना, आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक किया जाम

चंदनकियारी, अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत झरिया-चंदनकियारी मुख्य सड़क स्थित सीतानाला रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार को ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक सीतानाला के कुलसारा टोला निवासी बलराम महतो का पुत्र मनोज कुमार महतो (28 वर्ष) है. जानकारी के अनुसार मनाेज बाइक से चंदनकियारी की ओर से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान झरिया की ओर से जा रही ट्रक (डब्लूबी55 बी 6629) से टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद घायल युवक को चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गया. जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों का सुपुर्द कर दिया. मृतक की पत्नी अलका देवी ने थाना में आवेदन दिया है. युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. मनोज पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था. छह व तीन वर्ष की दो पुत्री व आठ माह का एक पुत्र है. मनोज मजदूर करता था. पिता चौकीदार हैं. इधर आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दी. जाम से सड़क की दोनों दिशा पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अमलाबाद ओपी प्रभारी रवि शंकर सदलबल पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. ग्रामीण उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >