Bokaro News: अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार घायल

पेटरवार न्यू बस पड़ाव स्थित अवध बिहारी मेडिकल हॉल के पास एक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया. उसके हाथ व पैर में चोटें आयी हैं.

यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों के सहयोग से घायल बलक को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के रोहर गांव निवासी रामचंद्र बेसरा (14) पेटरवार बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था, कि विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन ने चकमा दे दिया. इस दौरान वह अनियंत्रित हो कर गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >