Bokaro News: भर्रा इलेवन ने मधुपुर-रानीपोखर को 3-0 से हराया

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग के तत्वावधान में हो रहा आयोजन, ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता, महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शनी मैच व 48 ग्रामीण टीमें ले रही हैं हिस्सा, झारखंड यूथ ऑफ माइंस की 02 टीमें भी शामिल.

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के नियमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के तत्वावधान में ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है. मैचों का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम व ट्रेनिंग हॉस्टल स्थित नवनिर्मित सेल फुटबॉल एकेडमी के मैदानों पर किया जा रहा है. शनिवार को पहले दिन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेले गये प्रथम मैच में भर्रा इलेवन का मुकाबला मधुपुर-रानीपोखर से हुआ, जिसमें भर्रा इलेव की टीम 3-0 से विजय रही. संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. विशेष रूप से इस बार झारखंड यूथ ऑफ माइंस की 02 टीमें भी शामिल हैं, जबकि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक प्रदर्शनी मैच का भी विशेष प्रावधान रखा गया है. प्रतियोगिता 26 फरवरी तक चलेगी. उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. मौके पर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, सहायक महाप्रबंधक ऋचा कुणाल, वरीय प्रबंधक नीरज त्रिपाठी, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) प्रवीण कुमार सहित खेल विभाग से सूरज तिवारी, संजीव सिंह, सुभाष, मो सलीम व मदन राम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >