Bokaro News : भारतीय मजदूर संघ ने स्थापना दिवस मनाया

Bokaro News : प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा : भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन है.

बोकारो, भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस बुधवार को सेक्टर छह स्थित जिला कार्यालय में मनाया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व कोषाध्यक्ष महेश राय ने की. प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन है. कहा कि मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ व मजदूरों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भारतीय संस्कृति के आधार पर संगठन लगातार आंदोलनरत है.

कम समय में विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बना

पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसके वर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ इतने कम समय में आज विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन गया है. इससे पूर्व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता, बाबा विश्वकर्मा व संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण किया.

ये थे मौजूद

मौके पर बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश राय, लोडिंग-अनलोडिंग के महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश राय, राजेश बिहारी चौबे, परशुराम शर्मा, विजय कुमार महतो, उदय कर्मकार, राजू कर्मकार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

बोकारो, बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने सेक्टर चार स्थित भारत माता मंदिर में भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया. अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने की. कार्यक्रम की शुरुआत दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. यूनियन के महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक श्रमिक संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक अभिन्न अंग भी है. वहीं, सभी कार्यकर्ता ने लाइव प्रसारण में सरसंघ चालक मोहन भागवत व श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के उद्बोधन को सुना. मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केवट, उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ ठाकुर, मंत्री शशि भूषण सिंह, हसनैन बाबू, कार्यकारी अध्यक्ष बादल बाउरी, सचिव रमेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार महतो, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >