Bokaro News : सुरजूडीह में भक्ति जागरण ने बांधा समा, गीतों व झांकी ने किया मंत्रमुग्ध

Bokaro News : स्थानीय पूजा समिति व नवयुवक समिति की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. मां भवानी भक्ति जागरण ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी.

कसमार, कसमार प्रखंड के सुरजूडीह गांव में काली पूजा के अवसर पर रविवार की रात को स्थानीय पूजा समिति व नवयुवक समिति की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. शुरुआत पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज व कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने माता की ज्योत प्रज्वलित कर की. मां भवानी भक्ति जागरण ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण जय मां काली के जयघोष से गूंज उठा. बोकारो और धनबाद से आये कलाकारों ने रातभर भक्तिगीतों, कविताओं और लोक धुनों से दर्शकों को बांधे रखा. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा देवी-देवताओं की सजीव झांकी प्रदर्शन, जिसमें काली माता, महिषासुर वध, हिरण्यकश्यप वध समेत अन्य पौराणिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और आकर्षक परिधानों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. पूजा समिति के सदस्य आनंद मोहन मुखर्जी, तपन मुखर्जी, राहुल मुखर्जी, जीत मुखर्जी, सदानंद मुखर्जी, रथींद्र मुखर्जी, उत्तम मुखर्जी, मध्यमेन्दु मुखर्जी सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ. इधर, कसमार प्रखंड के सुरजूडीह, कसमार, गर्री, खैराचातर, बगदा, सिंहपुर, मोचरो, दांतू, करमा समेत अन्य गांवों में भी काली पूजा और दीपावली पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. डॉ लंबोदर महतो और प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने विभिन्न काली मंदिरों में जाकर माता के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >