Bokaro News : किसान मेला में 85 कृषक हुए सम्मानित

Bokaro News : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन पिंड्राजोरा पैक्स गोदाम स्थित मैदान में किया गया.

पिंड्राजोरा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को पिंड्राजोरा पैक्स गोदाम स्थित मैदान में किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी ने किया. किसानों द्वारा गोभी, कद्दू, मूली सहित एक से एक बढ़कर सब्जी का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शन व उपजाऊ करने वाले क्षेत्र के 85 किसानों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक नीरा सबिता जोजो, मुखिया कृष्ण पद महतो, झामुमो नेता किरण चंद्र मांझी, पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार, कृषि विभाग विधायक प्रतिनिधि संजय लाल महतो, मुखिया गुलाम अंसारी, उप मुखिया राजकुमार गोप, किसान मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रखंड प्रमुख बेला देवी ने कहा कि हमारा क्षेत्र कृषि वाहिनी क्षेत्र है. इसलिए किसानों को पशुपालन एवं सहकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. सरकार किसानों को धान की खेती के साथ-साथ ज्वार व बाजरा की खेती के लिए सब्सिडी दे रही है. कृषि विभाग के पदाधिकारी ने सब्सिडी के बारे में भी दी. मौके पर मुखिया सुकून महतो, योगेश्वर महतो, मानिक मंडल, पैक्स अध्यक्ष उमेश चंद्र महतो, प्रबंधक गोपाल कुमार महतो, बीटीएम हर्ष बती, लंबोदर महतो, बबलू सिंह, निधि कुमारी, संदीप कुमार, तारकेश्वर शाहिद व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >