Bokaro News : 35 वाहनों से 4.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, डीटीओ के नेतृत्व में 97 वाहनों की जांच की गयी.

बोकारो, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में डीटीओ मारुति मिंज के निर्देश पर शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 35 वाहनों से चार लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर चलाया गया. डीटीओ के नेतृत्व में 97 वाहनों की जांच की गयी. इसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल व टैक्स फेल होने को लेकर 35 वाहनों पर कार्रवाई की गयी. इसके अलावा चास प्रखंड के आइटीआइ मोड़ सहित अन्य चौक-चौराहों पर दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. इसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की. दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया. वाहन जांच के दौरान मोटरवाहन निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >