Bokaro News : बोकारो में रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की 278वीं प्रतिमा का अनावरण

Bokaro News : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड व बिहार) में स्थापित की गयी पॉल हैरिस की यह पहली प्रतिमा, 19 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों के 18 जिलों में 278 प्रतिमा स्थापित कर बनाया विश्व कीर्तिमान.

बोकारो, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बाघ सिंह पन्नू ने बुधवार को सेक्टर चार स्थित रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी के क्लब परिसर में पॉल हैरिस की 278वीं प्रतिमा का अनावरण किया. पॉल हैरिस की यह पहली प्रतिमा है, जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड व बिहार) में स्थापित की गयी है. अनावरण समारोह बुधवार की दोपहर हुआ.

बाघ सिंह पन्नू ने शुरू की है इंटर-डिस्ट्रिक्ट मल्टी-क्लब अनावरण शृंखला

यहां उल्लेखनीय है कि पन्नू की ओर से शुरू की गयी यह इंटर-डिस्ट्रिक्ट मल्टी-क्लब अनावरण शृंखला रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की स्मृति को समर्पित है. वे अब तक 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 18 रोटरी जिलों में 278 प्रतिमाएं स्थापित कर विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं.

ये थे मौजूद

मौके पर रोटरी बोकारो अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, प्रथम महिला अल्का गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश केजरीवाल, पुष्पा केजरीवाल, अल्का गुप्ता, डॉ आरएन प्रधान, प्रदीप नारायण, कुंजला नारायण, प्रदीप रे, अशोक तनेजा, अशोक केडिया, मन्नू श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, डॉ अनिल त्रेहान, अभय गिरी, सीमा गिरी, नरेश लोधा व क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >