बोकारो, (रंजित कुमार) : बोकारो जिले में चास थाना पुलिस ने बुधवार (9 अप्रैल) की देर शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चंदनकियारी -चास मुख्य मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया. पुलिस ने चंदनकियारी-चास मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के पास से गाड़ी में लदा 10 प्लास्टिक बोरा में अवैध डोडा बरामद किया. मौके से वाहन चालक गुलाम मुस्तफा दलाल को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस देख गाड़ी रोक भागने लगा चालक
चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह और चास इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने पत्रकारों को पूरी घटना की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि जांच अभियान के दौरान चंदनकियारी की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (डब्लू बी 6789586) तेजी से आ रही थी. पुलिस अधिकारियों ने जब वाहन रोकने का इशारा किया, तो वाहन चालक गाड़ी रोक भागने लगा. पुलिस अधिकारियों की टीम ने चालक को खदेड़कर पकड़ा. पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बांकुडा जिला के ओंदा थाना स्थित मुस्लिम पाडा का रहनेवाला है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सब्जी के खाली कैरेट के नीचे छुपा रखा था डोडा
वाहन जांच करने पर वाहन के डाला में सब्जी के खाली कैरेट के नीचे से दस प्लास्टिक के बोर में अवैध डोडा मिला. बरमाद डोडा का वजन 118.432 किग्रा है. पुलिस ने वाहन सहित डोडा जब्त कर लिया. वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में चास थाना में कांड संख्या 67/25 (9 अप्रैल 2025) में धारा धारा 15/18/25 एनडीपीएस एक्ट 1985 दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में पुअनि अजय कुमार सिंह, पुअनि संदीप कुमार, आरक्षी रवींद्र सिंह एवं अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
JAC Board Result 2025: बिग अपडेट, जानें कब तक आ सकता है झारखंड बोर्ड का रिजल्ट
रांची के टाटीसिलवे नमक गोदाम के पास से दो युवकों का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड के पेयजल विभाग में हुए घोटाले का ये है मास्टर माइंड, ऐसे दिया जाता था खेल को अंजाम
