बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि मोबाइल के चोरी या गुम होने की घटना को गंभीरता से लें. तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करायें. गुम या चोरी हुए मोबाइल का गलत उपयोग हो सकता है. साइबर अपराधी मोबाइल का डाटा इस्तेमाल कर परेशानी खड़ी कर सकते हैं. शनिवार को एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बोकारो पुलिस ने दो माह में चोरी या गुम हुए 301 मोबाइल ट्रैक कर बरामद किये हैं. इसमें से 290 मोबाइल संबंधित व्यक्तियों लौटा दिये गये हैं.
एसपी ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार सक्रिय हैं. लोग मोबाइल को लेकर सतर्क रहे. किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी व बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं करें. अपना मोबाइल किसी को प्रयोग के लिए नहीं दें. अनजान नंबर से आने वाले कॉल को अधिक देरी तक इंटरटेन नहीं करें. मौके पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, चास एएसपी वेदांत शंकर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.Bokaro News : मोबाइल चोरी या गुम हो जाये, तो इसे गंभीरता से लें
Bokaro News : मोबाइल चोरी या गुम हो जाये, तो इसे गंभीरता से लें.
