बोकारो: बोकारो के डीटीओ डॉ अरविंद कुमार को गिरिडीह सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने रविवार को उन्हें विरमित कर दिया।
डॉ अरविंद कुमार के विदाई समारोह में सिविल सर्जन डॉ प्रसाद समेत सदर अस्पताल और सीएस कार्यालय से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि बोकारो स्वास्थ्य विभाग को डॉ अरविंद कुमार की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य किया।
वहीं, डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
मौके पर सदर डीएस डॉ एनपी सिंह, डॉ सौरव सांख्यान, डॉ सफी नयाज, डॉ नजमा खातून, डीएएम अमित कुमार, डीडीएम कुमारी कंचन, लिपिक ओम कुमार, उमेश कुमार सिंह, ज्योतिष कुमार, सहायक अभय कुमार बंटी, उर्मिला कुमारी, विभा कुमारी और संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
