बोकारो में पहली बार चोरी के 45 दोपहिया वाहन बरामद, 2 गिरफ्तार

Bokaro Crime News: दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहली बार बोकारो की पुलिस ने 45 वाहन बरामद किये हैं. इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Bokaro Crime News | बोकारो, रंजीत कुमार : लगातार 3 दिन की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद बोकारो पुलिस की टीम ने चोरी की 45 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की है. बाइक और स्कूटी की चोरी करने वाले सरगना परवेज (34) और चोरी की बाइक बेचने वाले मासूम अंसारी (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है. परवेज बोकारो जिले के गोमिया दलाल टोला के साडम बाजार का रहने वाला है. वहीं, मासूम अंसारी कथारा ओपी के झिरकी का रहने वाला है. बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी और सिटी डीएसपी आलोक रंजन की 19 सदस्यीय टीम ने बाइक-स्कूटी चोर गिरोह का पता लगाया और 45 दोपहिया वाहन बरामद किये.

आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार (11 मार्च 2025) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वाहन चोर गैंग के 6 आरोपियों की तलाश की जा रही है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में लगातार अभियान चल रहा है. एसपी और डीएसपी ने इस सफलता पर टीम के सदस्यों को बधाई दी है.

मनोज स्वर्गियारी ने बनायी थी 19 लोगों की टीम

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बीएस सिटी थाना में कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों की 19 सदस्यीय टीम बनायी गयी थी. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में टीम ने काम करना शुरू किया. इसके बाद लगातार सफलता मिलती गयी. पुलिस अधिकारियों की टीम ने चोरी के 45 वाहन बरामद किये हैं. जब्त वाहनों में 26 हीरो स्प्लेंडर, 4 हीरो पैशन प्रो, 2 बजाज पल्सर, 1 हीरो सीडी डीलक्स, 3 बजाज डिस्कवर, 2 होंडा सीबीजेड, 2 होंडा साइन, 1 हीरो होंडा ग्लैमर और 4 स्कूटी शामिल हैं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

इस तरह चोरों तक पहुंची पुलिस की टीम

एसपी ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने चोर गिरोह का पता लगाने के लिए एक प्लान बनाया. प्लान के तहत चोरी की बाइक खरीदने का प्रस्ताव बिचौलियों के माध्यम से चोरों तक पहुंची. जल्दी ही पुलिस वाले चोर तक पहुंच गये. इसके बाद दोनों चोरों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की. इनकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी की गयी. अभियान के दौरान सेक्टर-4 से चोरी के 2, सिटी सेंटर से 2, सिटी थाना क्षेत्र से 2 वाहन जब्त किये गये. इसी तरह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी के वाहन बरामद हुए. पूछताछ में पता चला है कि इसमें हजारीबाग, धनबाद और बोकारो से चोरी की गयी बाइक भी है. फिलहाल पुलिस बरामद वाहन के चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से वाहन मालिकों का पता लगा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मी

छापेमारी दल में बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर-4 के इंस्पेक्टर संजय कुमार, सेक्टर-12 के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, हरला के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, सेक्टर-6 के थाना प्रभारी प्रभात कुमार, बीएस सिटी पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, पुलिस अवर निरीक्षक गुल्टन मिस्त्री, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार गिरि, आरक्षी इलियास अंसारी, मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, योगेंद्र कुमार रजक, प्रफुल्ल कुमार मंडल, विजय कुमार सिंह, चालक सुधीर कुमार हेम्ब्रम और पंकज कुमार सिंह शामिल थे.

आम लोगों से एसपी मनोज ने की अपील

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे वाहनों को सुरक्षित और निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें. वाहन में अतिरिक्त लॉक लगायें. संभव हो, तो सीसीटीवी के दायरे में वाहन पार्क करें. सभी दुकानदार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, घर और प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी कैमरा जरूर लगायें. सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त हालत में रखें. लंबे समय तक घर बंद करके बाहर जाते हैं, तो नजदीकी थाना को जरूर सूचित करें, ताकि आपके घर और प्रतिष्ठान की लगातार निगरानी की जा सके.

इसे भी पढ़ें

अपराधियों ने पुलिस पर फेंका था बम, फिर अमन साव ने हवलदार के सिर पर तान दी राइफल, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

Aman Saw Encounter: गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ के लिए रांची ला रही थी पुलिस

Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >