लापता युवक का शव गांव के कुआं से बरामद

लापता युवक का शव गांव के कुआं से बरामद

दुगदा. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्रा पंचायत के बेहराटांड निवासी वंशी महतो के 24 वर्षीय पुत्र सुनील महतो का शव गांव के ही एक कुआं से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया. साथ ही उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद की गयी. सुनील 22 मार्च से लापता था. परिवार में पत्नी व एक पुत्र है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुआं से शव मिला व मृतक के गोतिया देवनंद महतो का पुराना कुआं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो, नर्रा मुखिया निरंजन महतो, सुरेश कुमार महतो ने मृतक के परिजनों काे ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >