Bokaro News : जैनामोड़ और पेटरवार में भाजपा का स्थापना दिवस मना

Bokaro News : जैनामोड़ और पेटरवार में भाजपा का 47 वां स्थापना मनाया गया.

जैनामोड़ और पेटरवार में सोमवार को भाजपा का 47 वां स्थापना मनाया गया. जैनामोड़ स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. पार्टी का झंडा फहराया गया. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल, नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है. बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है. इसका संकल्प भारत को सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करना है. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार स्वर्णकार ने किया. मौके पर विनय सिंह, देवी दास, मनोज सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, सुभाष चन्द्र महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, सुनील कुमार मंडल, निताई साव, श्यामल मंडल, केदारनाथ महतो, सतीश चंद्र राय, जयनारायण मरांडी, कुमार प्रकाश, राजेश कुमार सिंह, हीरालाल महतो, बालेश्वर मूर्मू, चन्द्र शेखर महथा, कमल किशोर सिंह आदि मौजूद थे. पेटरवार के बाजार टांड़ स्थित प्रधान कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद माहतो, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, मुकेश ओझा, राजेंद्र महतो, निरंजन महतो, मनोज शर्मा, लाल मोहन नायक, अजय केवट, चन्द्रशेखर महतो, अमर ज्योति बनर्जी, रोशन खन्ना, रुपेश बनर्जी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >