Bokaro News : भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

Bokaro News : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से डीसी ऑफिस के पास धरना दिया गया.

भाजपा महिला मोर्चा की बोकारो जिला कमेटी की ओर से सोमवार को डीसी ऑफिस के पास धरना दिया गया. हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व नृशंस हत्या की घटना का विरोध किया गया. कार्यकर्ताओं ने घटना को समाज पर कलंक बताया. जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गयी है.

दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

जिलाध्यक्ष कहा कि कुसुंबा में इतनी बड़ी घटना के बाद भी अपराधी फरार हैं. दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाये. पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षा व्यवस्था व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये.

मौके पर पर प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, डॉ परिंदा सिंह, एंजेला सिंह, संगीता देवी, आरती राणा, मीनाक्षी, प्रीति गुप्ता, सीता, अनीता गुप्ता, ममता गोस्वामी, वर्षा, सुनीता प्रसाद, दयावती शर्मा, अंजू देवी, सुनीता देवी, अनिल सिंह, विनय आनंद, नेहा, मनीषा, योगेंद्र, अतनु चौधरी, कृष्णा पांडे, नीरज कुमार, एके वर्मा, त्रिपुरारी नाथ तिवारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >