JPSC-JSSC विवाद पर बोकारो में BJP का बंद, सड़क पर टायर जलाकर जताया विरोध

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया। बोकारो और चंदनकियारी में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार का विरोध जताया।

बोकारो: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा के झारखंड बंद को लेकर पार्टी समर्थक सड़क पर उतरे. कहीं सड़क पर टायर जलाकर जाम किया गया, तो कहीं नारेबाजी की गई.

11:30 बजे पुलिस ने हटाया जाम

चास स्थित योद्धाडीह मोड़ के पास भाजपा नेताओं ने अहले सुबह से ही जाम कराया. सड़क पर टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध करने की कोशिश की गई. निजी वाहन, स्कूल बस और एंबुलेंस का आवागमन आम दिनों की तरह जारी रहा. बड़े मालवाहक वाहनों को रोका गया. सड़क के एक हिस्से को बैरिकेडिंग कर बाधित किया गया. इस दौरान पुलिस भी सक्रिय रही. 11:30 बजे चास थाना की टीम ने आंदोलनकारियों को हटाया.

नया मोड़ में जिला मंत्री एंजेला सिंह के नेतृत्व में झारखंड बंद कराया गया. श्रीमती सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बच्चों के भविष्य को खराब कर रही है. परीक्षाओं में गड़बड़ी कर नौकरी बेचने का काम कर रही है. आंदोलन को सफल बनाने में कमलेश राय, अवधेश यादव, मनोज सिंह, विकास, जितेंद्र साव, संजय प्रसाद, सुनील यादव, अमरेंद्र यादव, उमेश शर्मा, अशोक कुमार, अनिल सिंह, सुनिता दास, चंद्रशेखर सिंह, माराफरी मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालु, धनंजय चौबे और शिव कुमार पांडेय सक्रिय दिखे.

चास में भी सड़क पर उतरे भाजपा नेता

चास में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदेव राय और जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में बंदी को सफल बनाने के लिए भाजपा समर्थक सक्रिय रहे. श्री त्यागी ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को सुनहरा सपना दिखाकर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता मिलते ही युवाओं को ही ठगने का काम किया.

मौके पर ऋषव राय, धीरज झा, रामलाल सोरेन, विभीषण सिंह, हरिश चंद्र, अशोक महतो, इंदुशेखर मिश्रा, मोहन गोरांई, गौर रजवार समेत अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >