कसमार: बोकारो के कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित वन परिसर में भाजपा खैराचातर मंडल की बैठक हुई. इसमें संगठन के पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने की, जबकि संचालन महामंत्री रामचरण महतो ने किया. मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि पार्टी की मजबूती की शुरुआत बूथ से होती है. प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम तैयार करने के साथ नियमित रूप से लोगों से संपर्क बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को समझें और उनके बीच रहकर संगठन को मजबूत करें. आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया.
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, पेटरवार प्रभारी राजेश कुमार पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कालिंदी, मंडल कोषाध्यक्ष कमल दास, मंडल मंत्री बीरेन्द्र करमाली व कामेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, कैलाश करमाली, उमेश तिवारी, सुरेन महतो, फागू महतो, बासुदेव महतो, महेश रविदास, ब्रज किशोर तिवारी, रवि कुमार झा, विनोद साव, हरिहर महतो, खिरोधर बेड़िया, रवींद्र नाथ महतो, गजानन महतो, सिदाम महतो, अरुण कुमार तुरी, जटल अड्डी, महेश्वर दे, दिनेश गंझू, भरत महतो, विक्रम कुमार महतो, कमल महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
