भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मधु कोड़ा बोले- छात्रों पर दर्ज केस वापस हों

भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया. पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और सीबीआई जांच की मांग की है.

बोकारो. झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और विरोध कर रहे छात्रों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को बोकारो जिला मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा हमेशा छात्र और युवा आंदोलनों के साथ खड़ी रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इन मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए.

उन्होंने झारखंड में पिछले कई वर्षों के दौरान हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की. मधु कोड़ा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के भविष्य और उनकी उम्मीदों से जुड़ी होती हैं. ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी से युवाओं में निराशा पैदा होती है.

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज करना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने जैसा है. उनके अनुसार, आंदोलन से जुड़े 300 से अधिक छात्रों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए.

पहली बार समाहरणालय की सीढ़ियों तक पहुंचा प्रदर्शन

बुधवार के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पहली बार समाहरणालय कार्यालय परिसर की सीढ़ियों तक पहुंच गए और वहीं भाषणबाजी की. इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर से बाहर निकलने के लिए समझाया. इसके बाद प्रदर्शनकारी बाहर निकल गए.

ये भी पढ़ें: चारे की खेती से पशुपालन तक, पेटरवार के किसानों ने खोजा कमाई का नया रास्ता; रोज रांची भेज रहे 2 हजार लीटर दूध

चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि प्रदर्शन के लिए समाहरणालय के पास निर्धारित स्थान है. वहीं प्रदर्शन किया जाता है. संभव है कि जानकारी के अभाव में प्रदर्शनकारी कार्यालय परिसर में पहुंच गए हों. उन्होंने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी जाएगी और वरीय अधिकारियों के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, जयदेव राय, भरत यादव, कमलेश राय, अर्चना सिंह, लक्ष्मण नायक, रामदास सोरेन, कनक, एंजेला सिंह, कुलदीप महथा, विशाल गौतम, अनिल सिंह, शंकर रजक समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >