Bokaro News : जयंती पर याद किये गये बिनोद बिहारी महतो

Bokaro News : अलग झारखंड राज्य आंदोलन के अगुआ बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मंगलवार को मनायी गयी.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | September 23, 2025 10:35 PM

फुसरो नगर/ भंडारीदह. अलग झारखंड राज्य आंदोलन के अगुआ बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मंगलवार को जगह-जगह विभिन्न दलों व संगठनों की ओर से मनायी गयी. भंडारीदह में हुए समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, झामुमो के डुमरी विस प्रभारी अखिलेश महतो आदि ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. समारोह में सीसीएल कल्याणी व तारमी सेल कमेटी, गुंजरडीह, अलारगो सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से महिला-पुरुष गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे. संबोधित करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक विचार थे. इनके संघर्ष व कुशल नेतृत्व के दम पर झारखंड मिला है. शोषण मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है. कहा कि मंईयां सम्मान योजना पूर्व मंत्री बेबी देवी की देन है. बेबी देवी ने कहा कि बिनोद बाबू को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. अखिलेश महतो ने कहा बिनोद बिहारी महतो के बताये मार्ग पर चल कर मेरे पिताजी स्व जगरनाथ महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया. समय आने दिजिए, सब सवालों का जवाब विपक्षियों को दिया जायेगा.

मौके पर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, मदन मोहन अग्रवाल, जयनारायण महतो, अनिल अग्रवाल, बैजनाथ महतो, गौरी शंकर महतो, मो समीद, घुनू हांसदा, राजकुमार पांडेय, जगदीश पांडेय, दौलत महतो, संजय वर्मा, जयलाल महतो, सोनाराम हेंब्रम, सुभाष चंद्र महतो, भुनेश्वर महतो, राजकिशोर पुरी, प्रदीप महतो, राजकुमार महतो, रामेश्वर शर्मा, विजय गिरि, दशरथ महतो, अनिल महतो, केवल महतो, सुखदेव महतो, दीवाकर महतो, प्रभाकर महतो, अजमूल अंसारी, जगरनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

झारखंडियों का शोषण करने वालों खदेड़ा जायेगा : अखिलेश

फुसरो. झामुमो फुसरो नगर समिति की ओर से मकोली मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेता अखिलेश महतो, सीसीएल ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा सहित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अखिलेश महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में स्व महतो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उनके बताये रास्ते पर चल कर ही झारखंड को ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के विकास के लिए निरंतर अग्रसर हैं. झारखंडियों का शोषण करने वालों खदेड़ा जायेगा. ढोरी जीएम ने कहा कि स्व महतो सभी के आदर्श थे. झारखंड के विकास के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने की जरूरत है. झामुमो नेता रतनलाल मांझी, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, मंटू यादव, अनिल अग्रवाल, बैजनाथ महतो व भोलू खान ने कहा कि झारखंड अलग राज्य स्व महतो की देन है. उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प संकल्प लेना होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, संचालन नगर सचिव महताब खान और धन्यवाद ज्ञापन झाकोमयू के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामावतार सिंह ने किया. मौके पर ढोरी एसओपी कुमारी माला, कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह, झामुमो नेता रंजीत महतो, गोबिंद रजक, मदन कुमार महतो, अशोक मुर्मू, वीरेंद्र कुमार महतो, हरि नारायण सिंह, काली चरण टुडू, टेकनारायण महतो, सोहनलाल मांझी, अनिल रजवार, जयनाथ मेहता, पंकज महतो, नरेश महतो, बनवीर मिश्रा, फैयाज खान, पान बाबू केवट, दीपक गुप्ता, विक्की महतो, फिरदोस अंसारी, बुलबुल चौहान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है