Bokaro News : बेरमो कोयलांचल ने किया धरती आबा को नमन

Bokaro News : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह झारखंड स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया.

तेनुघाट, बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में जगह-जगह झारखंड स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनायी गयी़ अनुमंडल मुख्यालय एसडीओ मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, मुखिया नीलम श्रीवास्तव व ओपी प्रभारी छटन महतो ने तेनुघाट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. तेनुघाट के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी.

तेनुघाट महाविद्यालय में छात्रों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर पंसस अजीत कुमार पांडेय, पंचायत सेविका रूपा कुमारी, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पा,देवी, मधुलिका शरण, रिंकी कुमारी, बबीता कुमारी, संध्या मिश्रा, शोभा देवी, श्वेता सिंहा, रंजू कुमारी, अनुराधा देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी आदि थे. भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम : कथारा. सीसीएल कथारा जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम किया गया. यहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया. मौके पर बालेश्वर गोप, बालेश्वर यादव, राजदेव चौहान, नारायण केवट, डीके मिस्त्री, सुरेंद्र घासी, संदीप कुमार घासी, चिना लाल तूरी, जानकी घासी आदि थे.चंदुआडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर बच्चों को खीर, पुड़ी व सब्जी खिलायी गयी. बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर सेविका सत्यवती देवी व अन्य थे. बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. प्राचार्य बीआर डे ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और संघर्ष भारत की धरोहर है. स्वाति मलिका कुजुर ने जनजातीय समुदाय के इतिहास, प्रकृति से उनके संबंध व समाज सुधार की परंपरा के बारे में बताया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन मो इमरान ने किया.

नगर परिषद कार्यालय और सीसीएल की परियोजनाओं में कार्यक्रमों का आयोजन

फुसरो नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में प्रशासक राजीव रंजन व अन्य कर्मियों ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. श्री रंजन ने कहा कि झारखंड में विकास की अनंत संभावनाएं हैं. राज्य 25 वर्षों में काफी विकसित हुआ है. आने वाले दिनों में ओर भी विकास देखने को मिलेगा. मौके पर नगर प्रबंधक अजमल हुसैन, नगर मिशन प्रबंधक सुजीत द्विवेदी, कनीय अभियंता राजेश गुप्ता, मनीषा कुजूर, राजीव रंजन कुमार, शंकर कुमार, देवोजित कुमार, दिव्यांश मिश्रा, सुजीत कुमार, पंकज कुमार अग्रहरि आदि थे.

करगली गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने नमन किया. सीसीएल ढोरी कार्यालय में जीएम रंजय सिन्हा व बीएंडके कार्यालय में एसओ माइनिंग केएस गैवाल ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. ढोरी जीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से त्याग और बलिदान की प्रेरणा ले सकते हैं. श्री गैवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी. इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से विस्थापित नेता सोहनलाल मांझी को नगाड़ा, मांदर, ढोल आदि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बीएंडके में एसओपी विनय रंजन टुडू, कारो पीओ सुधीर कुमार सिन्हा, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, एसओएक्स मनोज कुमार, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित यूनियन नेता मौजूद थे. बेरमो प्रखंड के बारीग्राम में बीडीओ मुकेश कुमार व पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर बीपीआरओ मिथिलेश पांडेय, टेकलाल महतो, संजय सिंह, मनोज सिंह, संतोष महतो, ओम प्रकाश सिंह, अर्जुन हाड़ी, हेमंत तांती, फूलचंद महतो, उमेश भुईयां आदि थे. युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कार्यालय में अध्यक्ष बैभव चौरसिया और व्यवसायियों ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर सचिव बैजू मालाकार, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, संतोष भगत, रोहित मित्तल, बजरंगी कुमार आदि थे. कार्मेल स्कूल करगली में नृत्य, संगीत, सोहराय पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं तथा झांकियों का प्रदर्शन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्राचार्या शेरिन जोसेफ ने कहा कि झारखंड राज्य पर गर्व है. लोगों में एकता भाईचारा और समानता की भावना हो. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >