Bermo Assembly Seat Result 2024: झारखंड चुनाव में चल गई जयराम महतो की ‘कैंची’, कहां किया उलटफेर, कहां बिगाड़ा किसका खेल

झारखंड विधानसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी ने ‘कैंची’ चला दी. एक सीट पर बड़ा उलटफेर कर दिया, तो कई सीटों पर बड़े खिलाड़ियों का खेल बिगाड़ दिया.

Bermo Assembly Seat Result 2024: जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में आखिरकार कैंची चला ही दी. जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो को छोड़कर कोई दूसरा उम्मीदवार जीत तो नहीं दर्ज कर पाया, लेकिन इस पार्टी ने कई सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन का खेल खराब कर दिया.

बेरमो विधानसभा सीट पर बिगाड़ा रवींद्र पांडेय का खेल

बेरमो विधानसभा सीट पर जेएलकेएम के उम्मीदवार जयराम कुमार महतो ने भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय का खेल बिगाड़ दिया. इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले गठबंधन ने कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप कुमार को टिकट दिया था. अनूप कुमार को 57,512 वोट मिले. भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय को 42,609 वोट मिले. जयराम कुमार महतो को 32,633 वोट मिले.

रामगढ़ विधानसभा सीट पर ममता देवी को पहुंचाया नुकसान

रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2019 में जीत दर्ज करे वाली ममता देवी इस बार ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की सुनीता चौधरी से हार गईं. समाचार लिखे जाने तक सुनीता चौधरी को 60,219 वोट मिले थे. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की ममता देवी 53,534 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं. जेएलकेएम के पनेश्वर कुमार को यहां 42,856 वोट मिले. यूं तो रामगढ़ विधानसभा सीट को चंद्रप्रकाश चौधरी का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां पनेश्वर महतो का करीब 43 हजार वोट लाना मायने रखता है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सिल्ली में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो बड़े अंतर से पिछड़े

सिल्ली में झामुमो के अमित कुमार को 58,099 वोट मिले. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को 14 राउंड की गिनती के बाद 41,206 वोट मिले. वह अमित कुमार से 16,893 वोट से पिछड़ गए हैं. इसी सीट पर जेएलकेएम के देवेंद्र नाथ महतो को 32,485 मत मिले.

डुमरी में जयराम महतो ने कर दिया बड़ा उलटफेर

डुमरी विधानसभा सीट पर जयराम कुमार महतो ने बड़ा उलटफेर कर दिया. उन्होंने झारखंड सरकार की मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता रहे जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हरा दिया है. यहां एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी तीसरे नंबर पर खिसक गईं. डुमरी में जयराम महतो ने बेबी देवी को 9,724 वोट से पराजित कर दिया. डुमरी को झामुमो और जगरनाथ महतो का गढ़ माना जाता था.

Also Read

आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा, JMM की बल्ले-बल्ले, जानिए 28 रिजर्व सीटों का रुझान

Jharkhand Election Result 2024 Live Updates: जीते के बाद बच्चों से गले मिलते दिखाई पड़े सीएम हेमंत सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >