बोकारो. आइसीएसइ 10वीं व आइएससी 12वीं बोर्ड का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ. इसमें सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स बोकारो का बेहतर प्रदर्शन रहा. विद्यार्थियों ने परीक्षा में रिकॉर्ड शानदार सफलता हासिल की है. 10वीं में आयुष सुमन 98 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रहे. वहीं, सक्षम अग्रवाल 97.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय व श्रीश संदीप कुरादकर 97 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे. 12वीं विज्ञान संकाय में अद्वितीय अपूर्व ने 97.5 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बने. इशान गुप्ता 93.75 प्रतिशत के साथ द्वितीय व आयुष कुमार झा 93.25 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे. 94.75 प्रतिशत अंक के साथ वाणिज्य में अनुष्का कौर पोपली व यश कुंडालिया सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहे. श्रुति नायक 92.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय व यशस़्वी सिंह 92.25 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान पर रहे. कला संकाय में वेदांत प्रियदर्शी 90 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया. अरुंधति चंदा 88.25 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत, 90 से 100 प्रतिशत के बीच 44 विद्यार्थी संत जेवियर्स स्कूल का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में 203 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें सभी 203 पास हुए हैं. 90 से 100 प्रतिशत के बीच 44, 80 से 89 प्रतिशत के बीच 59, 70 से 79 के बीच 54, 60 से 69 प्रतिशत के बीच 36 व 50 से 59 के बीच 10 स्टूडेंट्स से अंक प्राप्त किया है. 12वीं बोर्ड के तीनों संकायों में शत-प्रतिशत रिजल्ट 12वीं बोर्ड में कुल 145 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें सभी 145 पास हो गये है. विज्ञान संकाय में कुल 101 विद्यार्थी परीक्षा दिये थे. सभी 101 पास हो गये है. वाणिज्य संकाय में कुल 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. सभी 35 विद्यार्थी पास हो गये है. इसी तरह कला संकाय में नौ छात्रों ने परीक्षा दी थी, सभी पास है. परिणाम गुणात्मक व मात्रात्मक दोनों स्तर में उच्चतम : प्राचार्य संत जेवियर्स बोकारो के प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने कहा कि बोर्ड का परिणाम गुणात्मक व मात्रात्मक दोनों स्तर में उच्चतम है. प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, एकाग्रता, आत्मविश्वास, निरंतरता, सकारात्मकता, समयबद्धता, निरंतर ज्ञानार्जन व समुचित कार्यशैली का परिणाम है. अभिभावकों की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका व माता-पिता को दिया उधर, विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका, माता-पिता व अपने कठिन परिश्रम को दिया. उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, उप प्राचार्य सिस्टर बेंसी, उप प्राचार्य सिस्टर नैंसी सहित विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
