लोन चुकाकर 2011 में लिया NOC, 2026 में खाते को बताया NPA; जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया की कसमार शाखा पर बड़ा आरोप लगा है. एक उपभोक्ता को 15 साल पहले एनओसी जारी करने के बाद लोन खाते को NPA बताकर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले ने बैंक की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बोकारो. बैंक ऑफ इंडिया की कसमार शाखा में एनओसी जारी होने के करीब 15 साल बाद एक उपभोक्ता के लोन खाते को एनपीए बताकर बकाया राशि जमा करने का निर्देश देने का मामला सामने आया है. बैंक की इस कार्रवाई से हैरान उपभोक्ता ने शाखा प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बोकारो स्थित जोनल कार्यालय में शिकायत की है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

कसमार प्रखंड के तेलमुंगा निवासी नितिन कुमार जायसवाल के अनुसार, उन्होंने 11 फरवरी 2008 को बैंक ऑफ इंडिया की कसमार शाखा से ट्रक खरीदने के लिए ऋण लिया था. उनके अनुसार, तत्कालीन शाखा प्रबंधक के निर्देश पर उन्होंने चार जुलाई 2011 को लोन की पूरी बकाया राशि 70,915 रुपये जमा कर दी थी. इसके बाद उनका खाता शून्य हो गया था.

ये भी पढ़ें: BSL में डिजाइन-इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय ‘लियो’ कार्यशाला का समापन, पांचों संयंत्रों के विशेषज्ञ जुटे

2011 में बैंक ने जारी किया था एनओसी

नितिन कुमार जायसवाल का कहना है कि लोन की पूरी राशि जमा करने के बाद बैंक ने आठ दिसंबर 2011 को उन्हें विधिवत एनओसी यानी नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया था. एनओसी मिलने के बाद उन्हें बैंक की ओर से किसी तरह के बकाये की जानकारी नहीं दी गयी.

उनके अनुसार, इसके बाद करीब 15 वर्षों तक बैंक की ओर से लोन खाते से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली.

2026 में अचानक बताया करीब चार हजार रुपये बकाया

नितिन के मुताबिक, दो सितंबर 2026 को उन्हें बैंक की ओर से जानकारी दी गयी कि उनका लोन खाता बंद नहीं हुआ है और उसमें करीब चार हजार रुपये बकाया हैं. साथ ही बैंक की ओर से उनके खाते को एनपीए बताया गया.

एनओसी जारी होने के वर्षों बाद अचानक बकाया राशि और एनपीए की जानकारी मिलने से नितिन ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. उन्होंने बोकारो स्थित बैंक के जोनल कार्यालय में शिकायत देकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: IIM कलकत्ता के बिजाथॉन क्विज में BSL ने मारी बाजी, रणनीतिक सोच और टीमवर्क से हासिल किया दूसरा स्थान

उपभोक्ता का कहना है कि जब वर्ष 2011 में लोन की पूरी राशि जमा करने के बाद बैंक ने एनओसी जारी कर दी थी, तो इतने वर्षों बाद खाते में बकाया राशि कैसे दिखाई जा रही है, इसकी जांच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >