Bokaro News : बांस शिल्प कारीगरों का प्रशिक्षण संपन्न

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड के दांदूडीह गांव में बांस शिल्प कारीगरों को 25 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो पूर्वी पंचायत के दांदूडीह गांव में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड बोकारो तथा आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से उद्योग विभाग द्वारा संचालित कौशल उन्नयन योजना के तहत बांस शिल्प कारीगरों को 25 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद गुरुवार को प्रमाण पत्र दिया गया. इसका वितरण जिला उद्यमी समन्वयक किशोर कुमार रजक, प्रखंड उद्यमी समन्वयक मोअबुतल्हा कमर, सोसाइटी के सचिव चुरामन ठाकुर, तेलो पूर्वी की उप मुखिया कलावती कुमारी, सीसीडीएस के अब्दुल मसीर अंसारी ने किया. इस दौरान कारीगरों द्वारा बनाये गये क्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया गया. श्री रजक ने कहा कि अब ये लोग बांस से सोफा सेट, टी ट्र्रे, फ्लावर पोर्ट, पेन स्टेन, डोलची, होम डेकोरेट समेत कई सामान बनाने सीख चुके है. बाजार में इन सामानों की काफी मांग है. प्रशिक्षण के आयोजन में रंजीत महली, रवि महली, राधे श्याम महली, कांती देवी, पूनम देवी, प्रियंका देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >