Bokaro News : एटक की 105वीं वर्षगांठ मनायी गयी

Bokaro News : एटक की 105वीं वर्षगांठ जारंगडीह स्थित कार्यालय में मनायी गयी.

बेरमो, एटक की 105वीं वर्षगांठ जारंगडीह स्थित कार्यालय में शुक्रवार को मनायी गयी. मौके पर लाल झंडे को फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल महतो ने यूनियन के स्थापना काल से अब तक के मजदूर आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कल-कारखाने का दौर खत्म कर रही है. कल-कारखाने कोड़ियों के दाम पर पूंजीपतियों को बेचे जा रहे हैं. अब श्रम नीति -2025 के तहत सरकार मजदूरों के हितों पर दूसरी तरह से हमले की तैयारी कर रही है. आज ट्रेड यूनियनों के एकीकरण की जरूरत है. कोयला मंत्रालय ने 147 खदानों को बंद करने का फैसला किया है. समारोह को सुजीत कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, जवाहर लाल यादव, नवीन कुमार विश्वकर्मा व मथुरा सिंह यादव ने भी संबोधित किया.

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गयी श्रद्धांजल

ि

मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और एटक पूर्व महासचिव गुरुदास दासगुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह की अध्यक्षता चंद्रशेखर झा ने किया. मौके पर यूनियन के सुरेश प्रसाद शर्मा, एस के आचार्या, बलराम नायक पप्पू कुमार लाला, शशि भूषण ओहदार, बिनोद कुमार झा, मिथिलेश महतो, विश्वनाथ महतो, मुखिया, परण महतो, यूसुफ अंसारी, यदू उरांव, देवाशीष रजवार, कृष्णा राम, जितेंद्र कुमार महतो, उमाशंकर महतो, पंकज कुमार महतो, प्रयाग सिंह यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >