चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित नेताजी सुभाष चौक, हटिया, बरमसिया बाजार और नौडीहा बाजार में शुक्रवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बोकारो जिला कमेटी की ओर से असम एवं ओडिशा में आयी भयावह बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कोष संग्रह अभियान चलाया गया. इस दौरान आम लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग दिया.
संगठन के सदस्यों ने लिया हिस्सा
अभियान में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो, बोकारो जिला कमेटी के अध्यक्ष दुर्योटी घोष, जिला सचिव हरिपद महतो सहित संगठन के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान रामू महतो, साबित कालिंदी, गांधारी कालिंदी, दिलीप कालिंदी, झरीलाल महतो, भुवन महतो, हाराधन महतो, बिंदेश्वर महतो, बापीलाल महतो और लक्षण महतो समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.
संगठन के सदस्यों ने लोगों से बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया.
