Bokaro News : कालापत्थर में बनेगा विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप

Bokaro News : चास प्रखंड के कालापत्थर में केवी विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप बनेगा.

चास प्रखंड के कालापत्थर गांव में सरकारी जमीन पर बिजली विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर शनिवार को बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर कालापत्थर मौजा में स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दो एकड़ जमीन चिह्नित की गयी. इसके बाद भूमि पूजन कर जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने कहा कि लगभग चार करोड़ रुपये की लागत छह महीना में निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जायेगा.

मौके पर बीके राम, एइ दुर्गा शंकर सिंह, जेइ पंकज मोदी, चंद्रगुप्त बिरोली, अंचल कर्मचारी मनोज कुमार मिश्र, अमीन सुरेश महतो, कालापत्थर मुखिया दिनेश कुमार रजक, मनपुरण रजक, सुजीत चक्रवर्ती, कांग्रेस नेता हीरालाल शर्मा, मिथिलेश शर्मा, भीखा चक्रवर्ती, मो इमरान, सोनाय चक्रवर्ती, ठाकुरदास गोप, रवि गोप, सीताराम महतो, भीम रजक, गयाराम शर्मा, मुरलीधर महतो आदि उपस्थित थे.

नियमित बिजली आपूर्ति की आशा, ग्रामीणों में खुशी

ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी. उम्मीद है कि योजना के धरातल पर उतरने के बाद कुम्हरी, ब्राह्मण द्वारिका, कालापत्थर, बाधाडीह, अलकुशा, नावाडीह, भतूआ व पुपुनकी पंचायत के दर्जनों गांवों को निर्बाध बिजली मिलेगी. साथ ही ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप बनने से ट्रांसफार्मर खराब होने पर ज्यादा परेशानी नहीं होगी. समय से पहले ट्रांसफार्मर लोगों को मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >