नावाडीह गोमिया. केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार आजसू पार्टी की नावाडीह व गोमिया प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालयों के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया. नावाडीह में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो व संचालन भगीरथ महतो ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में झारखंड में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है. पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला मुख्यालय तक पैसा बोलता है. जो रिश्वत देते हैं, उनका काम होता है और जो नहीं देते हैं उन्हें परेशान किया जाता है. चार माह से वृद्धा व विधवा पेंशन की राशि नहीं दी जा रही है. अबुआ आवास योजना में पांच से बीस हजार रुपये तक वसूली हो रही है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भ्रष्टाचार को लेकर जेल की हवा खा रहे हैं. लखन महतो ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है. इस सरकार में अफसर खुलेआम लूट खसोट में लगे हैं. आने वाले चुनाव में जनता आजसू की सरकार बनाये, भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा. बाद में राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव, जयलाल महतो, अलाउद्दीन अंसारी, कुमारी खुशबू, केंद्रीय सदस्य टिकैत कुमार महतो, बबन यादव, सुरेश महतो, छक्कन महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, प्रेमचंद महतो,अर्जुन महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, बॉबी पटेल, सोनू चौधरी, विजय महतो, सुरेश साव, पूरन महतो, मिनी ठाकुर, दिलचंद महतो, टिंकू महतो, केशू महतो, मूरत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष सादिया अंजुम, उर्मिला देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, रानी देवी आदि मौजूद थे. गोमिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो और संचालन गोमिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया. मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा सहित केंद्रीय सदस्य इंद्रनाथ महतो, कोलेश्वर रविदास, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड सचिव मो मिनहाज अंसारी उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है. बेरोजगार काम की तलाश में पलायन करने को विवश हैं. किसानों के लिए सिंचाई का साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. राज्य में बालू, कोयला आदि की लूट मची है. बाद में बीडीओ महादेव कुमार महतो को एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मुखिया बलराम रजक, मालती देवी, बसंती देवी, सर्वानंद श्रीवास्तव, डालचंद महतो, अशोक यादव, राजू रविदास, नारायण महतो, रवींद्र प्रसाद, कैलाश महतो, शंकर महतो, रंजित पटेल, दशरथ महतो, संजय ठाकुर, सोमनाथ गंझु, दीपक कुमार, पंकज चौधरी, हेमलाल महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
