बोकारो : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सेक्टर-03 यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष कृष्ण राम की अध्यक्षता में हुई. यूनियन के महामंत्री पीके पांडेय ने बोकारो इस्पात प्रबंधन पर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया. यूनियन ने बोकारो इस्पात प्रबंधन से कहा कि मजदूरों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया जाएगा. मौके पर स्वयंबर पासवान, पीके राय, अमित कुमार, राजू, शंभू, जीसी दास और शंकर मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
मजदूरों की मांगों पर फैसला लें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : एटक

25 | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) ने प्रबंधन को मजदूरों की लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की चेतावनी दी है। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू होगा।