BOKARO NEWS : पुनः भारी मतों से जीत सुनिश्चित : डाॅ लंबोदर

BOKARO NEWS : गोमिया के एनडीए प्रत्याशी डाॅ लंबोदर महतो ने रविवार को स्वांग दक्षिणी, स्वांग उत्तरी, खुदगड़ा बस्ती, हजारी बस्ती आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया.

गोमिया. गोमिया के एनडीए प्रत्याशी डाॅ लंबोदर महतो ने रविवार को स्वांग दक्षिणी, स्वांग उत्तरी, खुदगड़ा बस्ती, हजारी बस्ती आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि इस बार गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग विकास के नाम पर एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगे. राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी. पांच वर्षों के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जाल बिछाया गया है. इस बार पुनः भारी मतों से मेरी जीत सुनिश्चित है. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, मुखिया तारामणि देवी, प्रखंड सचिव मो मिनहाज, कृष्णा निषाद, सोमनाथ गंझू, पशुपति प्रसाद, केदार यादव, सुरजीत सिंह, नरेश प्रजापति, बसंत स्वर्णकार, कृष्णा यादव, रोहित स्वर्णकार, आशा देवी, हेमंती देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >