संवेदनशील जगहों पर रहेगी अतिरिक्त बल की तैनाती

संवेदनशील जगहों पर रहेगी अतिरिक्त बल की तैनाती

फुसरो. मुहर्रम को लेकर बेरमो एसडीएम अशोक कुमार व एसडीपीओ बीएन सिंह ने मंगलवार को तैयारी व जुलूस के रूट चार्ट को लेकर फुसरो शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. फुसरो बाजार, रहिमगंज, बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार आदि के इमामबाड़ा का भ्रमण किया. लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार बनाने की अपील गयी. इसके अलावे फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस में बनाये गये कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया. एसडीएम व एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में तैयारी की गयी है. फोर्स की तैनाती व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जगह-जगह ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जायेगी. सभी रूट का सत्यापन कर लिया गया है. संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर वहां के लोगों के साथ बैठक की गयी है. वहां विशेष चौकसी रखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है. मौके पर बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, बीडीओ मुकेश कुमार, बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >