Bokaro News : बिना कारण चेंबर छोड़ने पर चिकित्सक पर होगी कार्रवाई

Bokaro News : सदर अस्पताल में इंटरकॉम व्यवस्था से चिकित्सकों की होगी मॉनिटरिंग

Bokaro News : सदर अस्पताल के चिकित्सक कई बार अपने ओपीडी कक्ष से गायब रहते हैं. ऐसे में ओपीडी कक्ष के बाहर इंतजार करनेवाले मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है. मरीजों को परेशानी होती है. इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी ओपीडी कक्ष में इंटरकॉम की व्यवस्था की है. हर 20 मिनट में ओपीडी कक्ष में बैठे चिकित्सक से डीएस डॉ अरविंद कुमार बात करेंगे. मरीजों की जानकारी लेंगे. इंटरकॉम का जवाब नहीं मिलने पर चिकित्सक से कारण पूछा जायेगा. जवाब सही नहीं मिलने पर संबंधित ओपीडी के चिकित्सक पर कार्रवाई होगी.

हर ओपीडी चिकित्सक कक्ष में लगेगा सीसीटीवी कैमरा :

मरीजों को बेहतर व्यवस्था मिले. चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ओपीडी कक्ष में मौजूद रहे. इसकी निगरानी के लिए अगले चरण में सभी ओपीडी कक्ष में सीसीटीवी लगाने की योजना है. इस योजना के तहत चिकित्सक के आने व जाने का समय का पता चलेगा. साथ ही ओपीडी में चिकित्सक से सीधे इंटरकॉम के जरिये संवाद भी हो सकेगा. फिलहाल सदर अस्पताल में इनडोर, आउटडोर, इमरजेंसी कक्ष में मरीजों के साथ-साथ कई जगहों पर निगरानी को लेकर 80 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. सभी की मॉनीटनिंग सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष की जा रही है. बोले डीएस : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि इंटरकॉम लगाने के पीछे उद्देश्य चिकित्सक की ओपीडी कक्ष में उपस्थिति के साथ-साथ मरीजों की स्थिति पर नजर रखना है. अस्पताल आनेवाले शिकायत करते हैं कि चिकित्सक ओपीडी में नहीं हैं. इंटरकॉम का जवाब नहीं देनेवाले चिकित्सक से कारण पूछा जायेगा. संतुष्ट नहीं होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >