Bokaro News : नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में बाघमारा के अभय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

फुसरो, फुसरो की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में बाघमारा थाना क्षेत्र के बसरिया बस्ती निवासी अभय कुमार को बेरमो थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को तेनुघाट जेल भेज दिया. लड़की के पिता ने 13 सितंबर को बेरमो थाना में आवेदन दिया था. इसमें कहा था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को झूठे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर 27 अगस्त को फुसरो बाजार से भगा ले गया है. आरोपी पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है. पहले भी वह उनकी पुत्री को भगा ले गया था. इसमें उसके पिता रामलाल साव और बहन ने सहयोग किया था. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >