अभाविप ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

अभाविप ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

फुसरो. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो इकाई की ओर से रविवार की शाम को शहीद निर्मल महतो चौक फुसरो के समीप प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया. कोलकाता में मेडिकल इंटर्न की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दोषियों को फांसी देने की मांग की गयी. ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाये. भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने कहा कि प बंगाल में हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं. सरकार ठोस कार्रवाई करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दे. धनबाद विभाग संयोजक नवीन महतो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि कोलकाता की घटना के विरुद्ध अभाविप की ओर से जिला भर में प्रदर्शन किया जा रहा है. सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को अविलंब फांसी दे. मौके पर रमेश स्वर्णकार, रोहित सिंह, गौरव सिंह, अमित भंडारी, विजय दुबे, आजाद कुमार, अंकुश सिंह, आयुष अग्रवाल, अभिषेक दत्ता सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >