Bokaro News : दामोदर के बरवा घाट में डूबने से युवक की मौत

Bokaro News : दोस्तों के साथ स्नान करने गया था अमन

Bokaro News : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बरवा घाट में रविवार को स्नान कर रहे युवक की डूबकर मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान चास जोड़ा मंदिर निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में की गयी है.अमन अपने दोस्तों के साथ स्नान करने आया था. स्नान के दौरान पानी के नीचे पैर फंस जाने से अमन गहराई में चला गया. सूचना पर पहुंचे हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकला, पर उसकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >