Bokaro News : सियारी में तीन बंद घरों से लाखों की चोरी

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी में शुक्रवार की रात को तीन बंद घरों से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी.

बेरमो/ललपनिया, गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी पंचायत के गोसे और बड़की कोयोटांड़ गांव में शुक्रवार की रात को तीन बंद घरों से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हो गयी. चोरों ने आसपास के घरों में बाहर से सिकड़ लगा दिया और बंद तीनों घरों का ताला ताला तोड़ कर चोरी की. बिशेश्वर कुमार महतो के घर से कांसा की चार थाली, चांदी के पांच लॉकेट व एक चेन, मीणा देवी (पति: स्व जीतन महतो) के घर से सोने की दो जोड़ी बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल और मनवा देवी (पति : रूपलाल महतो) के घर से नकद 11,500 रुपये, चांदी की एक हार व दो जोड़ी पायल की चोरी हुई है. घटना की जानकारी मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने दी. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >