Bokaro News : कलेक्शन एजेंट से 70 हजार की छिनतई

Bokaro News : डेयरी के कलेक्शन एजेंट से शनिवार की रात 70 हजार की छिनतई चाकू के बल पर दो युवकों ने कर ली.

Bokaro News : डेयरी के कलेक्शन एजेंट से शनिवार की रात 70 हजार की छिनतई चाकू के बल पर दो युवकों ने कर ली. घटना माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर विश्वकर्मा मंदिर के समीप की है. भुक्तभोगी बियाडा खटाल निवासी पप्पू कुमार सिंह ने माराफारी थाना में रविवार को इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. बताया है कि रोजाना की तरह डेयरी के कलेक्शन के लिए निकले थे. कलेक्शन की राशि लगभग 70 हजार रूपए पैकेट में था. जब वह आजाद नगर के समीप पहुंचे, तो पिंटू यादव और पप्पू यादव ने रोका. परिचित होने के कारण वह रुक गये. इसी बीच दोनों ने चाकू दिखा कर उनके पैकेट से कलेक्शन के 70 हजार रुपये छीन लिये. भागने के क्रम में दोनों का चाकू घटनास्थल पर ही गिर गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >