बेरमो/ललपनिया, बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. तीन माह से कंपनी की ओर से इन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है. इससे गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. इनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर अपना दर्द साझा करते हुए वतन वापसी की गुहार लगायी गयी है.
सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से इन मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की है. कहा कि छह महीने पूर्व 25 अप्रैल को साउथ अफ्रीका के नाइजर से बगोदर के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और मुंडरो के उत्तम महतो का अपहरण कर लिया गया था. इनका अभी तक पता नहीं चल सका है.बोकारो जिले के हैं 15
ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों में बोकारो जिले के 15 मजदूर शामिल हैं. इनमें चंद्रपुरा प्रखंड के अजय कुमार (फतेहपुर), अनिल कुमार (फतेहपुर), गोपाल महतो (खलचो), पेटरवार प्रखंड के राजेश करमाली, गोमिया प्रखंड के लालू करमाली (चिलगो), जगन्नाथ महतो (चिलगो), रूपलाल महतो (चुगन्नू महुआटांड़), दीपक सिंह (तिसरी), कारु सिंह (तिसरी), जगन्नाथ महतो (सीधाबारा), बिरसाही तुरी (सीधाबारा), सुबोध मरांडी (तिसरी), मनोज कुमार रविदास (करी), खेदन सिंह (क्रुकनालो), सुखदेव महतो (तिसरी) शामिल हैं. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के अमरदीप चौधरी, जिवाधन महतो, धानेश्वर महतो, जागेश्वर कुमार महतो, गोविंद कुमार महतो, खिरोधर महतो, नागेंद्र कुमार महतो, कैलाश महतो, नीलकंठ महतो (सभी ऊंचाघाना), अनंतलाल महतो (बंदखारो), खुशलाल महतो (बंदखारो), जगतपाल महतो (बलकमक्का), मुकेश कुमार (खरकी), मंटू महतो (ज्ञानगढ़ा), गंगाधर महतो (मुरगामो), मुकेश कुमार (चानो), दिनेश तुरी (खरना), देवेंद्र ठाकुर (खरना) शंकर घांसी (खेदाडीह) भी फंसे हैं. गिरिडीह जिले के बगोदर के नंदलाल महतो(माहुरी), संतोष महतो (अडवारा), गुरुचरण महतो (बेको), मनोज कुमार मंडल (दोंदलो), खुबलाल महतो(दोंदलो), अशोक कुमार (मुंडरो), सरिया के झंडू महतो (कोसी), सेवा महतो(कोसी), मुरली मंडल (उलीबार), सुखदेव सिंह (लोवाबार), डुमरी के संजय कुमार (जरूवाडीह), पिरटांड़ के संजय कुमार महतो (खुखरा), गिरिडीह के सुनील टूड्डू (बेरागढा खुर्द), मिरुलाल हसदा (बेरागढा खुर्द) भी ट्यूनीशिया में फंसे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
