Bokaro News : बीएसएल के नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स के लिए 400 लोगाें ने किया आवेदन

Bokaro News : बंद 25 गैर-आवासीय भवन मिलेगा लाइसेंस पर, अंतिम डेट बढ़ा तो आवेदन भी बढ़ गया

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के 25 पुराने नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (एनआरबी) को लाइसेंस पर लेने के लिए 400 लोगों ने आवेदन किया है. आवेदन की बढ़ी हुई तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गयी थी. टीए-एलआरए विभाग के जीएम एके सिंह के इनिशिएटिव व देख-रेख में बंद पड़े एनआरबी को लाइसेंस पर देने की सकारात्मक पहल की गयी है. नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स-एनआरबी को लाइसेंस पर देने की शुरुआत 25 अगस्त से हुई है. दो बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी है. पहले अंतिम तिथि 08 सितंबर थी, जिसे बाद में बढ़ा कर 20 सितंबर निर्धारित किया गया था. विस्थापितों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी थी. इसमें आवेदनकर्ता बढ़ गये हैं. पहले साढ़े तीन सौ के आस-पास लोगों ने आवेदन किया था, जो अब बढ़ कर लगभग 400 के पार हो गया है.

19 स्कूल, तीन अपना बाजार, दो हेल्थ सेंटर व एक दूरभाष केंद्र मिलेगा लाइसेंस पर :

बीएसएल के बंद पड़े 25 भवनों की तसवीर व तसवीर बदलने वाली है. भवनों को 33 महीने के लिए लाइसेंस पर दिया जायेगा. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो लाइसेंस की समय सीमा को दो बार तक बढ़ाया जा सकता है. बंद गैर-आवासीय इमारतों में 19 बीएसएल स्कूल, तीन अपना बाजार, दो हेल्थ सेंटर व एक दूरभाष केंद्र शामिल है. गैर-आवासीय इमारतों को प्राइवेट पार्टी को लाइसेंस पर दिया जायेगा. स्कूल की इमारतें तीन एकड़ से अधिक भूमि में फैली हुई हैं, जिससे वे शैक्षणिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थान बन सकती हैं. इससे प्रतिष्ठित संस्थानों को बोकारो में स्थापित होने का अवसर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >