Bokaro News : पांच केंद्रों पर 2967 विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

Bokaro News : सीबीएसइ 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं बोकारो में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू

Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा के अंकों में सुधार के उद्देश्य से आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरु हो गयी. यह परीक्षा 21 मई तक चलेंगी. बोकारो में इसके लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सीबीएसइ के सिटी कोऑर्डिनेटर व दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार के अनुसार, उक्त पांच केंद्रों पर पहले दिन कुल 2967 विद्यार्थियों ने गणित स्टैंडर्ड व बेसिक विषय की परीक्षा दी. कुल पंजीकृत 3184 परीक्षार्थियों में से 217 अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व वीक्षकों के सहयोग से परीक्षाएं कदाचारमुक्त माहौल में पूर्णतया शांतिपूर्ण शुरु हुईं. कहीं से भी किसी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >